फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सिंघा देवी के जंगल में अचानक लगी आग

Tue, 13 Feb 2024 06:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने झाड़ियों की मदद बुझाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। गांव नाडा के सिंघा देवी मंदिर के पीछे पहाड़ों में स्थित जगल में मंगलवार को अचानक आग लग गई। इस पर वन विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग के गार्ड कंवरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें करीब दो बजे इलाके में आग लगने कि सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम सदस्य सिमरण सिंह, बेलदार शेर सिंह, निर्मल निम्मा, रामकेश, कर्मा सिंह, निर्मल के साथ पहुंचे और करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। पहाड़ी इलाका होने से दमकल विभाग की गाड़ी का पहुंचना मुश्किल था। इसलिए आग को झाड़ियों की मदद से बुझाया गया। गार्ड ने बताया कि आग लगने कि मुख्य वजह सूखी घास है, जिसमें जल्दी आग फैलती है। बताया जा रहा है कि किसी ने सिगरेट आदि फेंकी हो, जिस वजह से आग लगी है। बता दें कि इन पहाड़ों के साथ ही कॉलोनी है। अक्सर लोग पहाड़ियों में घूमने आते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें