मोहाली। पंजाब के सरकारी स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम के तहत पढ़ने वाले नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 2, 9 और 10 दिसंबर को ऑनलाइन सपोर्ट सेशन आयोजित किए जाएंगे। उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की ओर से आयोजित इन सत्रों में विशेषज्ञ विद्यार्थियों को बिजनेस आइडिया और प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन देंगे। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी प्रिंसिपल संजीव कंबोज ने दी।