कुराली। जिला ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्रों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। यह अभियान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया। डीएसपी ट्रैफिक करनैल सिंह ने खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल और ब्रुकफिल्ड स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लापरवाही है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रैफिक नियमों का सही पालन किया जाए तो अधिकांश हादसों को रोका जा सकता है। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज जगत सिंह, स्कूल प्रिंसिपल वंदना बंसल, कमलजीत सिंह भी मौजूद रहे।