फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खालसा कॉलेज फेज-3 ए में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। मुकाबलों की शुरुआत कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने हवा में गुब्बारे छोड़कर की। स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज जैसे खेलों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अंतिम दिन जेवलिन-थ्रो, शॉट-पुट, लांग जंप, 100 मीटर रेस में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने टग ऑफ वार, थ्री-लेग रेस, लैमन रेस, और स्लो साइकिलिंग जैसी मनोरंजक खेलों में भी भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें