सीजीसी लांडरां में शुरू हुए टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में देशभर के शिक्षण संस्थानों की भागीदारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सीजीसी लांडरां में वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘परिवर्तन 2 के26’ का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय महोत्सव की थीम ‘हेरिटेज टू होराइजन्स’ रखी गई है। उद्घाटन सीजीसी के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू ने किया। इस दौरान आईएएस अधिकारी हरगुंजित कौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। महोत्सव में विद्यार्थियों ने एआई आधारित फसल रोग पहचान प्रणाली एग्रीविजन, जल शुद्धिकरण तकनीक और पर्यावरण निगरानी ड्रोन सहित कई नवाचार प्रस्तुत किए। ड्रोनथॉन, रोबो वॉर और डीबग बग बैटल समेत 13 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 25 से अधिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, 50 से अधिक स्कूलों के पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के पहुंचने की उम्मीद है। उनके लिए करियर मार्गदर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। पहले दिन गायिका सुनंदा शर्मा की शानदार प्रस्तुति ने महोत्सव में रंग जमा दिए।