फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मेगा पीटीएम में छात्रों के परिणाम घोषित, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत गांव मौली बैदवान स्थित सरकारी हाई स्कूल में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के हेडमास्टर और स्टाफ सदस्यों ने छात्रों और उनके अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में कक्षा 6वीं, 7वीं और 9वीं के छात्रों का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर शिक्षकों से विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर स्कूल में एक इंटरएक्टिव पैनल का भी उद्घाटन किया गया, जो छात्रों की आधुनिक शिक्षा में सहायक साबित होगा।



कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से मीठी सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य सरदार अवतार सिंह, गांव मौली बैदवान के सरपंच गुरसेवक सिंह, हरिंदर सिंह टिंका, भूपिंदर सिंह, पंचायत सदस्य हरिंदर सिंह तथा समाजसेवी वासुदेव सहित गांव के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें