मोहाली। फेज 4 स्थित शेरवुड कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर फेज 4 कमेटी के प्रधान देश राज गुप्ता, उपप्रधान राज कुमार कालीया, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता और महासचिव राज कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने छात्रों के विज्ञान मॉडल देखे और उनकी मेहनत व रचनात्मकता की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम सिंघल और वाइस प्रिंसिपल देवी रानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।