कुराली। पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्थानीय डीएवी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में संस्था के मैनेजर बिट्टू खुल्लर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रिंसिपल जेआर शर्मा ने छात्रों को बताया कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है और इसे हरा-भरा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षित तो पृथ्वी सुरक्षित जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल राकेश कुमारी सहित स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।