जीरकपुर। गढ़वाल सभा जीरकपुर ने सत्र-2024-25 में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ट्राइसिटी क्षेत्र के गढ़वाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम जीपी पब्लिक स्कूल वैशाली एनक्लेव बलटाना जीरकपुर में हुआ। इस कार्यक्रम में 30 मेधावी छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सेना से रिटायर वीर सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाल की समृद्ध विरासत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के महासचिव संजीव राणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित डॉ. जगदीश सेमवाल के स्वागत भाषण से हुई आयोजन में भाजपा मीडिया प्रभारी रवि रावत, गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पवार, राकेश बेंजवाल, सुभाष भट्ट, गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के महासचिव बीरेन्द्र सिंह कंडारी, धर्मपाल रावत, गढ़वाल सभा जीरकपुर के पूर्व प्रधान श्याम सिंह रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।