फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शिवालिक स्कूल की छात्राओं ने राज्य स्तर पर जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने खेलों वतन पंजाब-2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की दो छात्राओं ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

चौथी कक्षा की मनमीत कौर ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया। वहीं, आठवीं कक्षा की तनमीत कौर ने लंबी कूद में दूसरा स्थान प्राप्त कर 7 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताई। प्रिंसिपल डॉ. अनूपकिरण कौर ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास से यह सफलता मिली है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें