फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वार्षिक खेल दिवस में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। हापर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों के बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर हुल्ला हूप दौड़ से लेकर सुई-धागा दौड़, बाधा दौड़ से लेकर तीन-पैर वाली दौड़, बोरी दौड़ से लेकर मेंढक दौड़ जैसी कई खेल गतिविधियां आयोजित की गई। बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया और खेल भावना सीखने के साथ-साथ खूब मौज-मस्ती भी की। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय प्रधानाचार्या रीतिका सिंह द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा के साथ हुई । इसके बाद स्कूल की राज्य स्तरीय क्रिकेटर चेतना शर्मा द्वारा मशाल दौड़ और हेड बॉय यशविंदर सिंह तथा हेडगर्ल एंजेल मुंडी द्वारा मार्च पास्ट का नेतृत्व किया गया। विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें