मोहाली। सरकारी हाई स्कूल बलौंगी में ब्लॉक स्तर की रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खरड़-1 ब्लॉक के सभी स्कूलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने मंच पर विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया और अपनी दक्षता से दर्शकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम के संचालन में बीएनओ गुरविंदर कौर,परमजीत कौर, डीपीई नवदीप सिंह, पीटीआई लक्ष्मी देवी तथा पूरे स्कूल स्टाफ का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा के महत्व और उपयोगिता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।