फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विद्यार्थियों ने ड्राइंग प्रतियोगिता से दिया नशे के खिलाफ संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला सांझ केंद्र ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गीगे माजरा में नशे के खिलाफ ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का नेतृत्व जिला सांझ केंद्र के प्रभारी इंस्पेक्टर जैदीप जाखड़ और सब-डिवीजन सांझ केंद्र सिटी-1 के प्रभारी एएसआई जनक राज ने किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाया। उन्होंने नशे से दूर रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। गीगे माजरा, देवी नगर अबरावां और कुरड़ी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। हवलदार गुरनेक सिंह और हवलदार हरप्रीत सिंह ने भी इस आयोजन में सहयोग किया। स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें