फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छात्रा संजना रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। समग्र शिक्षा अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और विरासत से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जिले के सरकारी हाई स्कूल दाऊं की दसवीं कक्षा की छात्रा संजना ने 9वीं से 12वीं कक्षा के वर्ग में आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। संजना ने इस उपलब्धि से स्कूल के साथ-साथ जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। स्कूल की मुख्य अध्यापिका किरण कुमारी ने बताया कि संजना ने आंध्र प्रदेश की वणजारा लांबड़ी बस्ती के लोक नृत्य को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्हें कंवलजीत कौर (आर्ट एंड क्राफ्ट) और अंजली जैन का मार्गदर्शन मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें