फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्कूल में खेलते हुए गिरा छात्र, गर्दन की हड्डी टूटी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड स्थित न्यू एंजल पब्लिक स्कूल में एक 14 वर्षीय छात्र की बॉस्केटबाल खेलते हुए गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शुभम अपने भाई के साथ सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्राउंड में बॉस्केटबाल खेल रहा था। खेलते हुए वह गिर गया और उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। स्कूल प्रबंधकों ने मृतक के पिता नवीन गर्ग निवासी एकेएस कॉलोनी जीरकपुर को साथ लेकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती रेफर कर दिया यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।
विज्ञापन

मृतक शुभम के पिता नवीन गर्ग ने बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे शुभम अपने 12 वर्षीय छोटे भाई के साथ बास्केटबॉल खेल रहा था तो अचानक उसके सिर में दर्द हुआ और उसने अपना सिर पकड़ा तो वह अचानक पीछे की तरफ गिर गया।
यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद है। शुभम के पिता ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही बच्चे को स्कूल छोड़कर आया था। कुछ ही देर बाद घटना की सूचना मिली तो वह वापस स्कूल में गया। जहां से स्कूल स्टाफ की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। जांच अधिकारी चमकौर सिंह ने बताया कि सूचना पर जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचे तो पिता के बयानों पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को उसे विदाई दी गई।
विज्ञापन

कोट्स....
स्कूल साढ़े नौ बजे शुरू होता है। बच्चे करीब साढ़ेे आठ बजे स्कूल में आकर खेल रहे थे। पौने नौ बजे यह हादसा हुआ है। घटना सीसीटीवी में कैद है। हादसे से स्कूल प्रबंधन भी सदमे में है। -जसवंत सिंह सैनी, डायरेक्टर, न्यू एंजल पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें