डेराबस्सी। बस स्टैंड के पास सरकारी हाई स्कूल में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने पुरानी रंजिश में दोस्तों के साथ अपनी ही कक्षा के एक छात्र पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसके मुंह और नाक पर टांके लगे हैं। स्कूल पर हमले के बाद अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि घायल छात्र ने बताया है कि वह स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर, मध्यावकाश के समय 11वीं कक्षा के दूसरे सेक्शन के छात्रों ने अपने सहपाठियों के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर उसके चेहरे को जख्मी कर दिया। उसने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि घायल के पर जांच शुरू कर दी है।