फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को तेज आंधी ने मचाई तबाही, शेड गिरने से कार और ट्रैक्टर को पहुंचा नुकसान, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर ओर आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी के कारण लोगों का भारी नुकसान हुआ है। नजदीकी गांव धड़ाक में एक किसान परिवार के मकान का शैड तेज आंधी के कारण गिर गया। यह शैड गिरने से नीचे खड़ी एक कार और ट्रैक्टर का नुकसान हो गया। गांववासी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि उसने अपने घर में पशुओं और वाहनों के लिए करीब 80 फुट लंबा सीमेंट की चादरों का शैड बनाया हुआ था। शुक्रवार रात तेज आंधी से शैड की दीवारें गिर गई और सीमेंट की चादरें भी टूट गई। उन्होंने बताया कि शैड गिरने से उनकी आई-20 कार और ट्रैक्टर का काफी नुकसान हो गया है। इसके अलावा कुछ पशुओं को भी चोटें आई हैं। शैड गिर जाने के कारण उनके कई पशु शैड के नीचे दब गए थे। जिन्हें गांववासियों की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इसके अलावा तेज आंधी से शहर और ग्रामीण क्षेेत्रों में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। रिहायशी मकानों, बिजली के खंभों और सप्लाई लाईनों को भी भारी नुकसान हुआ है। गांव खेड़ी में पाल सिंह ने मकान की छत पर लोहे के गार्डर डालकर टीनें डाली हुई थी। जो कि तेज हवा में उड़कर मकान से काफी दूर जाकर गिरी। इसी तरह रूप सिंह, गुरमीत सिंह और अवतार सिंह के मकानों की टीनें भी तेज आंधी से उड़कर दूर गिरी मिली। इस नुकसान के बाद पीड़ित लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा गांव घडुआं में बिजली के खंभे और सप्लाई लाईनें भी टूट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें