फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-121 एटीएस टावर के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। इसमें एक मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। दूसरा मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। घायल राहुल ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे जब वह खरड़ और चंडीगढ़ हाईवे से गुजर रहा था तो एटीएस टावर के पास पीछे से एक तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल सवार आया और उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर ही गिरकर घायल हो गया। उसके हाथ पैर में भी काफी चोट लगी है। आरोपी मोटरसाइकिल सवार वहां से भाग निकला। उसने अपने साथी कर्मचारी को फोन करके बुलाया और उसने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें