मोहाली में पुडा मुलाजिमों की भूख हड़ताल सोमवार को 154वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान शांति प्रकाश व भोला सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। रैली को संबोधित करते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि पांच महीनों से मुलाजिम संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन, सरकार मुलाजिमों की सुध नहीं ले रही है। उन्होंने साफ किया है कि उन्हें मजबूरी में संघर्ष करना पड़ रहा है। इस दौरान मुलाजिमों ने एक रैली की। इस मौके पर शमशेर सिंह, बलबीर मसीह, परगट सिंह विर्क, सुखदेव सिंह, मनजीत सिंह, हरकेश सिंह, चरनजीत कौर, परमिंदर कौर, ऊमा जोशी, वीर चंद विज्ज, कुलदीप सिंह, नराता राम, पमरजीत सिंह और भाग सिंह मौजूद रहे।