फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्ट्राइक फोर्स ने अंडरडॉग्स को नौ रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीरवार को बेस्ट क्रिकेट अकादमी में खेले गए 22वें स्पोर्ट्सवाला टी-20 वीकडे कप-2026 के मुकाबले में स्ट्राइक फोर्स ने अंडरडॉग्स को नौ रन से शिकस्त दी। यह मैच आखिरी ओवरों तक रोमांचक बना रहा, जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए।
विज्ञापन




पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइक फोर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 269 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मैनविर ने 50 गेंदों में 112 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में अंडरडॉग्स की टीम ने भी जोरदार बल्लेबाजी की और चार विकेट पर 260 रन बनाए, लेकिन वे लक्ष्य से नौ रन दूर रह गए। अंडरडॉग्स की ओर से विशाल ठाकुर ने 53 गेंदों में 124 रन की शतकीय पारी खेली। मैनविर को उनकी 112 रन की शानदार पारी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें