फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में नो-पार्किंग पर सख्ती, नप कार्यालय के पास चला विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद कार्यालय के आसपास लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 50 वाहनों के चालान काटे। नगर परिषद कार्यालय के समीप दुकानों, पुलिस स्टेशन, श्मशान घाट, सरकारी दफ्तर और बाजार की अधिकता के कारण दिनभर भारी भीड़ बनी रहती है। लोग सुविधा के लिए अपने वाहन सड़क किनारे या नो-पार्किंग जोन में खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार एंबुलेंस और दमकल वाहनों को भी निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है
विज्ञापन

इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह के निर्देशों पर ट्रैफिक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान काटे और कुछ वाहनों को मौके से हटवाया भी गया। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने पुलिस से बहस करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए सख्ती बरती।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय क्षेत्र जीरकपुर का अत्यंत व्यस्त इलाका है। यहां नो-पार्किंग का उल्लंघन सीधे तौर पर ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित करता है। यदि लोग नियमों का पालन करें तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बॉक्स

नगर परिषद कार्यालय, पुलिस स्टेशन, श्मशान घाट और दुकानों की अधिकता

सड़क किनारे अवैध पार्किंग

संकरी सड़कों पर भारी आवाजाही

नो-पार्किंग नियमों की अनदेखी


कोटस

नगर परिषद कार्यालय के आसपास नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन चालक निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें। -इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज, जीरकपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें