फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घग्गर पुल के पास कार की टक्कर से रेहड़ी चालक की मौत, आरोपी चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

घग्गर पुल के पास कार की टक्कर से रेहड़ी चालक की मौत, आरोपी चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक कार की टक्कर से 31 वर्षीय रेहड़ी चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी के परखचे उड़ा दिए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रवेश कुमार निवासी जीरकपुर के गांव नाभा साहिब के नजदीक झुग्गी में रहने वाले के रूप में हुई है। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर फरार आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और रेहड़ी के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त वाहनों और शव उठाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें