फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लावारिस कुत्तों की भरमार, ढकाेली के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली में आवारा कुत्तों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे लोग बहुत परेशान हैं। यह लावारिस कुत्ते किसी भी समय लोगों पर खासकर बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।लक्ष्मी एनक्लेव ढकोली में लावारिस कुत्तों के झुंड अक्सर ही देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इस कारण अक्सर लोग अपने हाथ में डंडा लेकर घूमते दिखाई देते हैं। इस क्षेत्र में बहुत से लोगों को काटकर घायल भी किया जा चुका है। वीरवार को लक्ष्मी एनक्लेव ढकोली के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह की अगुवाई में सोहन लाल वर्मा, हरभजन सिंह, मनीष, नंदकिशोर, अनुपम, मनजीत सिंह, पूजा देवी, अनिला शर्मा, कमलेश शर्मा, सुषमा भट, कौशल्या नेगी ने वीरवार को नगर परिषद जीरकपुर के सेनेटरी इंस्पेक्टर और उच्च अधिकारियों से मुलाकात की और लावारिस कुत्तों की बढ़ रही संख्या पर काबू पाने की अपील की।
गलियों में खेलते बच्चों पर कई बार लावारिस कुत्ते हमला करके उन्हें घायल कर देते हैं। इन कुत्तों के डर से बहुत से मां-बाप अपने बच्चों को अकेले बाहर नहीं जाने देते। जिसके कारण अब बच्चों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। - रोहित कुमार
विज्ञापन



लावारिस कुत्तों की नसबंदी का काम मुकम्मल हो गया है। 2000 कुत्तों की नसबंदी का टेंडर लगाया जा चुका है। इसका आज ही वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद इन आवारा कुत्तों की बढ़ रही संख्या पर अंकुश लगेगा। - रंजीत कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें