फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दरवाजे के सामने कूड़ा फेंकने से रोका, देवरानी ने भाई को बुलाकर पिटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव नदियाली में घर के सामने कूड़ा फेंकने से रोकने पर देवरानी के साथ बहस हुई तो भाई को बुलाकर जेठ-जेठानी का पिटवा दिया। इस हमले में दंपती के शरीर पर कई गुम चोट आई हैं, जो फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी है। इस पर पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

गांव नदियाली निवासी सबीना ने बताया कि वह और उसकी देवरानी एक घर में रहते हैं, लेकिन दोनों के मुख्य दरवाजे अलग-अलग हैं। उसकी देवरानी ने उसके दरवाजे के सामने घर का कूड़ा फेंक दिया। इस पर जब उसने उसे कूड़ा उठाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद दोनों में काफी बहस और गालीगलौज भी हुई और कुछ देर बाद बात शांत हो गई। इसी रात करीब 12 बजे जब सबीना अपने पति और दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी तो तभी उसके दरवाजे पर कोई जोर-जोर से लात मार रहा था। जब दंपती ने उठकर देखा तो देवरानी के साथ उसका भाई और उसके अन्य दो दोस्त थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें धमकी देकर वहां से चले गए। बाद में घायलों को फेज-6 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें