फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गुरुद्वारे में नहाते हुए गाना गुनाने से रोका, कारण पूछने पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गुरुद्वारा श्री अंब साहिब फेज-8 में नहाते हुए गाना गुनगुना रहे एक टैक्सी चालक पर दूसरे टैक्सी चालक ने गुस्से में आकर सिर पर हाथ में पहले कड़े से हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने घायल के सिर पर छह टांके लगाए हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। खरड़ निवासी टैक्सी चालक संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को पूरा दिन और रात तक टैक्सी चलाकर वह थक गया था। इसके बाद फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के सामने ही टैक्सी कार में सो गया। सुबह करीब साढ़े 7 बजे वह उठकर गुरुद्वारे में नहाने के लिए चला गया, इसके बाद वह नहाते हुए गाना गुनगुनाने लगा। इस पर उसके साथ में नहा रहे दूसरे टैक्सी चालक ने उसे रोका तो उसने पूछा कि मेरे गाना गुननाने से तुझे क्या परेशानी है। इतने में दूसरे टैक्सी चालक ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर कई वार कर दिए। इससे उसके सिर से काफी खून बहने लगा। बाद में घायल वहां से चला गया और फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचा। यहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें