फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एसटीएफ ने 66 किलो अफीम के साथ दो नशा तस्करों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुप्त पर दो नशा तस्करों को 66 किलो अफीम के साथ दबोचा है। नशा तस्करों की पहचान 40 वर्षीय गुरदेव सिंह निवासी बरजराज नगर जिला जरसुगुड़ा (ओडिशा) और 32 वर्षीय तेजिंदर सिंह उर्फ मोनू जिला लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना एसटीएफ सोहाना सेक्टर-79 मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी काफी लंबे समय से यूपी और झारखंड से अवैध रूप से अफीम लाकर पंजाब के अलग-अलग शहरों में बेचने का धंधा करते थे। एसटीएफ के इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान दोनों को शक के आधार पर रोका और इनकी स्कॉर्पियो कार की तलाशी ली तो कार से 66 किलो अफीम बरामद हुई। इन्होंने यह अफीम कार की पिछली सीट पर कपड़ों में छिपाकर रखी थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुरदेव सिंह गाड़ियों की सेल-परचेस का काम करता है और वह करीब 5 साल से अफीम की तस्करी कर रहा है, और खुद भी अफीम का नाश करने का आदी है। वहीं, आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ मोनू ट्रक चालक का काम करता है और चार साल से अफीम की तस्करी कर रहा है। उसके खिलाफ पहले भी वर्ष 2012 में थाना सदर जगराओं में कत्ल का केस दर्ज था। इसमें वह बरी हो चुका है। दोनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह यह अफीम धीरज निवासी यूपी से एक लाख 10 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से लाते थे और अपने ग्राहकों को परचून में करीब दो लाख प्रति किलो के हिसाब से बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें