जीरकपुर। एक सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां का कहना है कि वह जो कोठियों में काम करती है। यह घिनौना कृत्य तब सामने आया जब 5 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे उनकी बेटी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। जब मां ने प्यार से पूछा तो बेटी ने रोते हुए मामले का खुलासा किया। मां के अनुसार जब बेटी इस दरिंदगी का विरोध करती थी, तो सौतेला पिता उसे बुरी तरह पीटता था। किसी को बताने पर चाकू से काट डालने की धमकी देता था।