फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में बैक में पैसे जमा करवाने एक व्यक्ति से छीने बीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे व्यक्ति को बातों में उलझाकर दो युवक बीस हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंधी सोहाना थाने की पुलिस को शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुलजीत सिंह ने बताया कि वह सोहाना स्थित एचडीएफसी बैंक में अपने कर्मचारी के खाते में बीस हजार रुपए जमा करवाने के लिए गए थे। जब वह बैंक के अंदर पहुंचे तो बैंक के अंदर दो व्यक्ति आए। उन्होंने उनसे खुले पैसे मांगे। वह उन्हें खुले पैसे देने के लिए बैंक से बाहर आए तो इस दौरान दोनों युवक उनसे बीस हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। इस दौरान उसने शोर भी मचाया लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाइक पर आए थे और सोहाना गांव की तरफ भागे हैं।
बता दें कि मोहाली जिले में इस तरह के मामले पहले भी आ चुके हैं। इससे पहले फेज-एक में पड़ते एक नामी बैंक में ऐसा मामला सामने आया था। जब बैंक में घुसे दो व्यक्तियों नेे फार्म भरने का बहाना लगाकर व्यक्ति से पैसे छीने थे। वहीं, मुल्लांपुर थाने में भी इसी तरीके की वारदात से जुड़ा केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें