मटौर स्कूल में स्टेशनरी बांटी, छात्राओं को शिक्षा में मदद
विज्ञापन
मोहाली। भाई घनैया जी केयर सर्विस एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से सरकारी हाई स्कूल मटौर के विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई। सोसायटी के चेयरमैन केके सैनी ने बताया कि संस्था पिछले तीन वर्षों से भाई घनैया जी छात्रवृत्ति योजना के तहत जरूरतमंद और होनहार छात्राओं की शिक्षा में सहयोग कर रही है।
उन्होंने बताया कि मौली बैदवान, सुहाना, मटौर और बहलोलपुर सहित विभिन्न गांवों की करीब 100 छात्राओं को छात्रवृत्ति और स्टेशनरी दी जा रही है। विद्यार्थियों को संस्था के निशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों की जानकारी भी दी गई। यहां सिलाई-कढ़ाई, स्किन एवं हेयर केयर और मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है।