मोहाली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पुलिस हिरासत से भगाने के मामले की शनिवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। सोहाना थाना पुलिस ने इस मामले में नामजद रविंदर सिंह उर्फ काली को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जिला अदालत में पेश किया। आरोपी के वकील ने इस मामले में आठ साल बाद रविंदर सिंह उर्फ काली के धारा 313 के बयान दर्ज करवाए हैं। बयान में कहा गया है कि उनके मुवक्किल का इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। उसे केस में झूठा फंसाया गया है। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 4 अगस्त तय कर दी है। बता दें कि 2015 में अदालत में पेशी के बाद लॉरेंस बिश्नोई को लेकर वापस आ रही पुलिस पर हमला करके गैंगस्टर बिश्नोई को पुलिस से छुड़वाकर साथ में भगाकर ले जाया गया था। पुलिस पर किए गए इस हमले में रविंदर सिंह उर्फ काली का नाम सामने आया था। इसके बाद सोहाना थाना पुलिस ने काली समेत कई लोगों को नामजद किया था।