फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी- सीएम मान

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं से नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार पैदा करने वाला बनने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए पंजाब में ही नए अवसर पैदा कर रही है, जिससे विदेश जाने की जरूरत कम हो रही है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने बताया कि किसानों को धान सीजन में 8 घंटे से अधिक और 95% दिन में बिजली दी गई, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली से अधिकांश को जीरो बिल मिल रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब तक 65 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह ने उनका स्वागत किया और सांसद मलविंदर सिंह कंग ने धन्यवाद दिया।
गांव पंचायत ने विकास कार्यों के लिए मिली ग्रांट पर मुख्यमंत्री का सम्मान भी किया। इस मौके प्रभजोत कौर, सन्नी सिंह आहलूवालिया, गोविंदर मित्तल, डीआईजी नानक सिंह, एसएसपी हरमनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें