फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्प्राउट शूटिंग अकादमी ने जीते 12 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्प्राउट शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने 51वीं शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 12 पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता में अकादमी के कुल सोलह निशानेबाजों ने भाग लिया। इनमें से छह खिलाड़ियों ने पदक जीते। समरजीत सिंह सैनी ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। गुरपरवेज सिंह बराड़ ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। धैर्य प्रशार ने भी दो स्वर्ण पदक जीते। उज्ज्वल जोशी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया। हरदान टोमर ने एक स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरप्रीत सिंह ढिल्लों को एक कांस्य पदक मिला। इसके अतिरिक्त, सभी सोलह निशानेबाजों ने प्री-नेशनल स्तर के लिए अर्हता प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें