फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वार्ड-30 में मच्छरों से बचाव को दवाई का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बीते दिनों हुई बरसात के बाद वार्ड-30 में बीमारियों की रोकथाम के लिए मक्खी-मच्छरों से बचाव हेतु दवाई का छिड़काव कराया गया। नगर परिषद की टीम ने विभिन्न कॉलोनियों में मशीनों की मदद से फॉगिंग और दवा छिड़काव अभियान चलाया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज अमन प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया था, जिससे गलियों में कीचड़ और गंदगी जमा हो गई। पानी सूखने के बाद कूड़े और गंदगी के ढेरों पर मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा, जिससे बीमारियों का खतरा पैदा हो गया।
उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत अलग बात है, लेकिन क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे। अमन प्रताप सिंह ने लोगों से अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने देने तथा पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता और स्वच्छता से ही मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें