नयागांव। कोरोना के साथ डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए मां मनसा देवी सोसायटी के प्रधान गणेश शर्मा ने वार्ड-21 में दवाई का छिड़काव करवाया।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के जारी कहर के साथ डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारी लोगों के लिए जान का खतरा बन सकती है। क्योंकि बदलते मौसम के साथ लोग इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए गणेश शर्मा ने मस्जिद, शिव मंदिर गली चर्च रोड, बिहार कॉलोनी में डेंगू, मलेरिया आदि से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करवाया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपने आस-पास सफाई रखने सहित पानी एकत्रित नहीं होने देने की अपील भी की।