प्रबंधक बोले- स्कूल का नाम होगा खराब
बताया जा रहा है कि मंदीप सिंह पीटी टीचर है। कुछ बच्चों के परिजनों ने मंदीप सिंह पर आरोप लगाया कि वह उनके बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाता है। बच्चों को बेसमेंट मे ले जाकर उन्हें बैड टच करता है और वीडियो दिखाकर वैसा करने को कहता है जैसा की बच्चों को वीडियो में दिखाया गया हो। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल की प्रिंसिपल उन्हें यह आश्वासन दे रही है कि प्रबंधकों ने मंदीप सिंह (टीचर) को स्कूल से निकाल दिया है, लेकिन वह पुलिस कार्रवाई करवाकर स्कूल का नाम खराब न करें। पीड़ित परिवार का कहना है कि अभी सिर्फ पांच बच्चे सामने आए है, ऐसे कई बच्चे हैं जिनसे ऐसी अश्लील हरकतें की जा रही हैं और वह टीचर के डर के कारण सामने नहीं आ रहे।
गुमसुम थी बच्ची, स्कूल जाने से किया इनकार
शिक्षक की अश्लील हरकतों की वजह से स्कूल में पढ़ने वाली पांच साल की बच्ची बीमार हो गई थी। काफी डरने की वजह से वह गुमसुम रहने लगी थी। दो-दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। इस पर घरवालों को शक हुआ। बच्ची की मां ने उससे प्यार से बात की। काफी देर बाद उसने बताया कि स्कूल में पीटी टीचर उन्हें बेसमेंट में ले जाकर उन्हें गंदी फिल्म दिखाते हैं। बच्चों ने परिजनों को बताया कि टीचर उसे बैड टच करते हैं और कहते हैं वह उसे अच्छे लगते हैं। बच्चों ने कहा कि ऐसा उनके साथ रोजाना हो रहा है। इसके बाद परिजनों ने आकर स्कूल प्रबंधक से बात की। देखते ही देखते चार परिवार और टीचर की शिकायत लेकर स्कूल पहुंच गए।
मामला ध्यान में आया था। एसएचओ मौके पर गए थे। मामला दर्ज करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। टीचर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -जयंत पुरी, एएसपी सिटी-1