फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खेल विभाग पर अंडर-14 फुटबॉल के ट्रायल में गड़बड़ी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेल विभाग की ओर से बीते 17 व 18 मई को हुए अंडर-14 फुटबॉल के ट्रायल में गड़बड़ी की शिकायत पर मंगलवार को विजिलेंस सेक्टर-42 स्थित खेल विभाग कार्यालय पहुंची। विजिलेंस ने ट्रायल के रिकॉर्ड को कब्जे में लिया। इस दौरान विजिलेंस की टीम काफी देर तक रुकी और अधिकारियों-कर्मियों से सवाल-जवाब भी किए।यूटी विजिलेंस की टीम सुबह लगभग 10.30 बजे पहुंची। शिकायतकर्ता पंचकूला सेक्टर 5 निवासी आरडी अत्री स्पोर्ट्स प्लेयर्स पेरेंट एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रधान हैं। अत्री ने विजिलेंस को दी शिकायत में कहा है कि वह चंडीगढ़ खेल विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ ई-मेल के जरिए शिकायतें दे चुके हैं। ये शिकायतें सेक्टर 17 फुटबॉल अकादमी में 17 व 18 मई, 2023 को हुए अंडर-14 के ट्रायल में अनियमितताओं को लेकर हैं। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उन्हें संदेह है कि अगर जांच के लिए विजिलेंस खेल विभाग को पत्र लिख कोई रिकॉर्ड मांगती है तो रिकॉर्ड में कर्मचारी छेड़छाड़ कर सकते हैं। विजिलेंस से संबंधित रिकॉर्ड जब्त करने की मांग की गई थी। मामले में बीते 18 मई को शिकायतकर्ता ने खेल सचिव को एक ईमेल की थी। इसके बाद 22 मई को सचिव से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

इन गडबड़ियों के आरोप
आरोपों के मुताबिक अंडर-14 ट्रायल के दौरान कई खिलाड़ियों ने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी मगर फिर भी उन्हें स्किल परीक्षा में भाग लेने दिया गया। वहीं विभाग ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के दिशा-निर्देश के तहत ट्रायल नहीं लिए। चंडीगढ़ से बाहर के खिलाड़ियों को पिछली बार की तरह इस बार भी मौका दिया गया। चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी बाहरी खिलाड़ियों को नहीं ले सकती। यही नहीं, ओवरएज खिलाड़ी भी चुने गए। खेल विभाग के निदेशक ने आरोपों की जांच के लिए 22 मई को तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे। कमेटी में संयुक्त खेल निदेशक, जिला स्पोर्ट्स अधिकारी और सीनियर बास्केटबॉल कोच अमरजीत सिंह शामिल थे।
कोट्स:
शिकायतकर्ता से जुड़े कुछ खिलाड़ी ट्रायल में चयनित नहीं हुए थे इसलिए आरोप लगा दिए गए। ऐसी शिकायतें पहले भी सामने आई थीं, जिनकी जांच में कुछ सामने नहीं आया। सभी ट्रायल नियमों के तहत ही हुए थे। विजिलेंस की टीम ने ट्रायल से जुड़े जो दस्तावेज मांगे थे, वह मुहैया करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सौरभ अरोड़ा, खेल निदेशक, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें