फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुरड़ी गांव में एमपी फंड से बनेगा खेल परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव कुरड़ी में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से खेल परिसर बनाने की पहल शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में सांसद सतनाम सिंह संधू ने गांव का दौरा किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट के प्रयासों के बाद इस परियोजना को आगे बढ़ाया गया है। दौरे के दौरान डॉ. बलबीर सिंह ढोल भी उनके साथ मौजूद रहे और ग्राम पंचायत ने सांसद का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद संधू ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं। इस मौके पर सरपंच नागर सिंह, पूर्व सरपंच छाजा सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें