फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार टिप्पर ने दो कारों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मंगलवार को रेलवे फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार टिपर ने आगे जा रही दो कारों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन उनमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। एक बुजुर्ग दंपती समेत सभी यात्री सुरक्षित रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद भी टिपर चालक नहीं रुका। वह आगे एक मिक्सर ट्रक से टकराने के बाद रुका। चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। यह दुर्घटना डेराबस्सी से जीरकपुर जाने वाले फ्लाईओवर पर हुई। हादसे के कारण फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने टिपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें