फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीआर-7 रोड पर तेज रफ्तार स्कोडा का कहर, बुजुर्ग समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पीआर-7 रोड पर वीरवार रात न्यू चंडीगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कोडा कार एक बुजुर्ग और युवक को जोरदार टक्कर मारकर पलट गई। कार ने पहले स्कूटर सवार बुजुर्ग को टक्कर मारी, फिर सड़क पार कर रहे युवक को अपनी चपेट में लिया। हादसे में स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल युवक ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा। मृतक बुजुर्ग की पहचान अजमेर सागर के रूप में हुई है। वह पंजाब सचिवालय से सेवानिवृत्त थे। खबर लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में तीन युवक सवार थे, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीसरा युवक हादसे के बाद फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में थे, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वीरवार रात तेज रफ्तार स्कोडा कार (नंबर एचआर-70 ई 7460) न्यू चंडीगढ़ से गोपाल जंक्शन की ओर जा रही थी। कार ने पहले सेक्टर-123 में एक्टिवा स्कूटर पर मुंडी खरड़ की ओर जा रहे बुजुर्ग अजमेर सागर ने अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान एक्टिवा स्कूटर के दो टुकड़े हो गए। हादसे में बुजुर्ग की एक टांग शरीर से अलग होकर दूर जाकर गिरी। इसके बाद कार चालक से कार नियंत्रित नहीं हुई और आगे सड़क पार कर रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से युवक हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरा। इसके बाद कार मुख्य सड़क पर पलटी खाते हुए बिजली के खंबे से टकरा कर एक साइड से खड़ी हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने कार से दो युवकों को बाहर निकाला जबकि एक युवक मौके से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक नशे में थे और अन्य युवक भी कार में नशा करते हुए जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीजीआई पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

अपने छोटे बेटे के घर जा रहे थे अजमेर सागर
हादसे में मारे गए अजमेर सागर पंजाब सिविल सचिवालय से सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह अपने बड़े बेटे के सेक्टर-123 स्थित घर पर वीरवार सुबह ही आए थे। करीब दस बजे के आसपास अपनी एक्टिवा से वह अपने छोटे बेटे के पास मुंडी खरड़ जा रहे थे। छोटा बेटा अपनी पत्नी के साथ मुंडी खरड़ में रहता है। जैसे ही वह पीआर-7 रोड पर चढ़े उसी समय दूसरी तरफ से आ रही स्कोडा कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


नहीं पहुंची एंबुलेंस, ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल पहुंचाया शव
वीरवार रात जब हादसा हुआ तो मौके पर भीड़ लग गई। लोग बार-बार एंबुलेंस को फोन करते रहे लेकिन कोई एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। यही नहीं अजमेर सागर की मौत के बाद उनका शव काफी समय तक सड़क पर पड़ा रहा। आखिरकार रास्ते से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में शव को रखकर खरड़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पीआर-7 रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। लोगों ने कहा कि इस सड़क पर न तो कोई स्पीड लीमिट है और न ही हादसे होने पर एंबुलेंस पहुंचती है। कई बार तो पुलिस भी काफी देर के बाद मौके पर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें