मोहाली। बाबा नामदेव गुरुद्वारा फेज-11 के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज निवासी गांव छोटा जगतपुरा के रूप में हुई है। पंकज मूल रूप से जिला हरदोई यूपी का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धीरू ने बताया कि वह अपने बेटे पंकज के साथ बाइक में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप फेज-11 गया था। गुरुद्वारा बाबा नामदेव के पास वह सब्जी वाले के पैसे देने के लिए चला गया। शाम करीब साढ़े सात बजे जब उसका लड़का गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचा तो फेज-10 की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने पंकज को चपेट में ले लिया। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापा मार रही है।