फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को 100 मीटर तक घसीटा, गंभीर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। कार चालक ने 100 मीटर तक मोटरसाइकिल सवार को घसीटा। उसके बाद राहगीरों की भीड़ देख कर मौके से फरार हो गया। मौके फर घायल के भाई ने पहुंचकर उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। संबंधित घटना बीते साेमवार रात को एयरपोर्ट रोड पर हुई।घायल योगेश वासी बलोंगी ने बताया कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। सोमवार की रात करीब नो बजे वह एयरपोर्ट रोड से घर की ओर आ रहा था। उसके पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक उसे 100 मीटर तक कार के साथ ही घसीटता रहा। इसके बाद जब वहां राहगीरों की भीड़ जुटने लगी तो कार चालक वहां से भाग निकला। इसके बाद राहगीरों ने घायल को सड़क किनारे बिठाया और उसके भाई को फोन पर हादसे के बारे में सूचित किया। भाई ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसके सिर और हाथ-पैर में भी काफी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें