फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर-पंचकूला हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ली महिला की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर-पंचकूला हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से 45 वर्षीय दविंदर कौर की मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दविंदर कौर ढकोली में ढाबा और होटल चलाती थीं। रात करीब 11:30 बजे वह हाईवे पार कर रहीं थीं। जीरकपुर की ओर से आई एक आल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक गुरप्यार सिंह भागने की कोशिश कर रहा था। क्षतिग्रस्त कार मौके पर ही रुक गई। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें