फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार बाइक चालक डिवाइडर से टकराया, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शिमला हाईवे पर पड़ते बलटाना में के-एरिया लाइट पॉइंट के ऊपर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के लिए रखे सीमेंट के डिवाइडर से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक त्रिवेदी निवासी अभयपुर, पंचकूला के रूप में हुई है। यह हादसा शुक्रवार की रात उस समय हुआ जब दीपक नई बाइक पर पंचकूला से जीरकपुर की ओर जा रहा था और उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था और बाइक पर पीछे दो साथी बैठाए हुए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह हादसा अंधेरे के कारण सीमेंट के बैरिकेड के साथ बाइक टकराने से हुआ है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला पहिया टूट गया था, जबकि यह नई बाइक थी और नंबर प्लेट पर अभी हरे रंग का टेंपरेरी नंबर लिखा था।
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि दीपक नई स्प्लेंडर बाइक पर दो साथियों को बैठाकर पंचकूला से जीरकपुर जा रहा था और जैसे ही वह फ्लाईओवर से उतरा तो निर्माणाधीन फ्लाइओवर से थोड़ा पीछे था बनाए तो सामने एकदम बनाए गए कट के कारण वह बाइक नहीं संभाल पाया और सीमेंट के बैरिकेड से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पीछे बैठे दोनों युवकों को मामूली चोटें आई थी। उसं गंभीर हालत में जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। यहां पर शनिवार की रात इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर बीएनएस-194 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें