फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सावन के पहले सोमवार से ही मंदिरों में शुरू होगी भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (हनुमान मंदिर) में सावन माह के पहले सोमवार पर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। सावन का माह 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगा। इस बार 29 दिनों चलने वाले सावन मास में पांच सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 22 जुलाई को है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद के अध्यक्ष पंडित जगदंबा प्रसाद रतूड़ी जी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। सप्ताह के सात दिनों में से सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है।
जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है उन्हें भगवान शिव की सोमवार के दिन पूजा करने की सलाह दी जाती है। यह सोमवार अगर सावन माह का हो तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर फेज-3बी2 श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (हनुमान मंदिर) में भगवान शिव की खास पूजा अर्चना की जाएगी। इसके अलावा हर सोमवार को शाम के समय भगवान शिव की आरती के बाद भक्तजनों में खीर और मालपुए का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें