फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस का विशेष ऑपरेशन ग्रपु भी करेगा शिरकत

विज्ञापन
मोहाली में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल करते पंजाब पुलिस के एसओजी के जावन। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। गणतंत्र दिवस का समागम फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय समागम में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और इस समागम को यादगार बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। यह बात बुधवार को एसडीसएम जगदीप सिंह सहगल ने कही। वे समागम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कॉलेज में पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर अलग-अलग सभ्याचारक प्रोग्राम की प्रस्तुति की रिहर्सल का आनंद उठाया और परफार्मेंस करने वाली सभी टीमों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, प्रशासन के अधिकारियों से पता चला है कि पंजाब पुलिस के विशेष ऑपरेशन समूह एसओजी की एक टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी। इस टुकड़ी ने इस दौरान रिहर्सल में भी हिस्सा लिया। पंजाब पुलिस के एडीजीपी राकेश चंद्र ने इस टुकड़ी का गठन किया और कमान एएसआई गुरलाल सिंह करेंगे। इस मौके पर एडीसी विकास आशिका जैन, सहायक कमिश्नर जनरल यशपाल शर्मा और सहायक कमिश्नर शिकायतें निवारण पूजा ग्रेवाल भी मौजूद थे। बता दें कि इस बार मोहाली के गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय समागम आयोजित किया जाएगा। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तिरंगा फहराएंगे। इस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

---बॉक्स
सीएम का सुरक्षा घेरा रहेगा मजबूत
जानकारी के मुताबिक इस बार सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के समागम में सुरक्षा पहरा काफी मजबूत रहेेगा। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तैयारी से जुटा हुआ है। क्योंकि प्रोग्रेसिव पंजाब समिट में सुरक्षा पहरे में सेंध लग गई थी। वहीं, एक व्यक्ति सीएम तक पहुंच गया था, इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन पर कई सवाल उठे थे। ऐसे में प्रशासन ने इस बार पूरे चाक चौबंद किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें