फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बुजुर्गों के लिए हर शुक्रवार विशेष ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग ने बुजुर्ग मरीजों के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। अब हर शुक्रवार विशेष जेरियाट्रिक ओपीडी चलेगी। इसका उद्देश्य बुजुर्गों को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक ही जगह जांच और उपचार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन




इस ओपीडी में डॉक्टर मरीजों की मौजूदा बीमारियों, दवाओं और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी लेकर उपचार तय करेंगे। बुजुर्गों के लिए ओपीडी में एक अलग कमरा भी निर्धारित किया गया है।



कॉलेज में पिंक कार्ड व्यवस्था पहले से लागू है। इससे बुजुर्ग मरीजों को प्राथमिकता मिलती है और उन्हें लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ता। डॉ. अमित अग्रवाल, एडिशनल एमएस, फेज-6 मेडिकल कॉलेज, एम्स ने बताया कि यह ओपीडी बुजुर्गों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें