फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में उर्दू-अरबी सीखने के लिए शुरू की विशेष पहल, सभी समुदाय ले सकेंगे लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी में मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अनवर अली और मुस्लिम भाईचारे ने उर्दू और अरबी भाषा सीखने के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। इस पहल के तहत डेराबस्सी के किसी भी समुदाय के लोग इन भाषाओं को सीख सकते हैं।
विज्ञापन




अनवर अली ने बताया कि घटीक मोहल्ला स्थित मस्जिद में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक कक्षाएं लगाई जा रही हैं। उर्दू या अरबी सीखने के इच्छुक कोई भी व्यक्ति इन कक्षाओं में शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह भाषा सीखने का एक अच्छा अवसर है। इससे पढ़ने-लिखने की क्षमता विकसित होगी और साहित्य व धार्मिक ग्रंथों को समझने में मदद मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को भाषा सीखने का अवसर उपलब्ध करवाना है। मुस्लिम भाईचारे के प्रतिनिधियों ने बताया कि कक्षाओं में शामिल होने के लिए किसी विशेष योग्यता की आवश्यकता नहीं है। बच्चे और बड़े दोनों इन कक्षाओं का लाभ उठा सकते हैं।



कक्षाओं में शामिल होने की अपील

आयोजकों ने डेराबस्सी निवासियों से अपील की है। जो भी व्यक्ति उर्दू और अरबी सीखने में रुचि रखता है, वह घटीक मोहल्ला स्थित मस्जिद में कक्षाओं में शामिल हो सकता है। कक्षाएं प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलती हैं। आयोजकों का कहना है कि भविष्य में इस पहल को और व्यापक बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें