फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य की सब्जी मंडियों की होगी सफाई

Fri, 15 Apr 2016 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मुहिम के तहत 28 अप्रैल तक सब्जी मंडियों में विशेष सफाई मुहिम चलाई जाएगी। सफाई मुहिम का शुभारंभ वीरवार को मंडी बोर्ड के सचिव तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुहिम के तहत मंडियों की रोजाना सफाई करवाई जाएगी। ताकि, आढ़तियों, खपतकारों व किसानों के लिए साफ सुथरा माहौल बन सकें।
विज्ञापन


सिद्धू ने बताया कि गत समय में पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर व फील्ड के समूह दफ्तरों में में सफाई अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि सभी मार्केट कमेटियों के सचिवों को पत्र लिखा गया है। जिसमें उन्हें सब्जी मंडियों के सफाई प्रबंध को यकीनी बनाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताय कि समूह जिला मंडी अफसरों व डिप्टी जिला मंडी अफसरों को भी उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली मंडियों की चेकिंग कम से कम हफ्ते में एक बार करने के आदेश दिए गए हैं। सिद्धू ने एसी फल एवं सब्जी मंडी में सफाई का काम शुभारंभ किया।

इस मौके पर मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह कुंभड़ा, ज्वाइंट डायरेक्टर प्रशासन राजदीप कौर, जनरल मैनेजर प्रोजेक्ट गुरिंदरपाल सिंह रंधावा, जनरल मैनेजर एमपी सिंह, जिला मंडी अफसर जसविंदर सिह, मलकीत सिंह, जोगा सिंह व पंजाब मंडी के अन्य अधिकारियों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें