फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्पा सेंटर पर छापा<bha>;</bha> मालिक-मैनेजर काबू, पांच विदेशी महिलाओं को किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर के देवा जी प्लाजा स्थित मार्डन स्पा सेंटर में कराया जा रहा था देह व्यापार संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। पुलिस ने रविवार को देवा जी प्लाजा स्थित मार्डन स्पा सेंटर में छापा मारकर पांच विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू कर मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह निवासी नेहरू कलोनी, मजीठा रोड, जिला अमृतसर (पंजाब) और गोबिंद सिंह निवासी शिव काॅलोनी, जिला करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है।
रेस्क्यू की गईं सभी महिलाएं थाईलैंड की रहने वाली हैं। स्पा सेंटर में इन महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। जीरकपुर थाने के एसएचओ जसकंवल सेखों ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम कोहिनूर ढाबे के पास गश्त कर रही थी। इस दाैरान सूचना मिली कि देवा जी प्लाजा स्थित मार्डन स्पा सेंटर में कुछ लोग विदेशी लड़कियों से देहव्यापार करवा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने स्पा सेंटर छापा मारा तो सूचना सही निकली। माैके से पांच विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा। रेस्क्यू की गई विदेशी महिलाओं को नारी निकेतन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड से आती हैं युवतियां, अमर उजाला ने किया था खुलासा
बता दें कि जीरकपुर में चल रहे स्पा सेंटरों में बड़ी संख्या में विदेशी मूल की महिलाएं काम करती हैं। अमर उजाला ने बीते 11 अगस्त के अंक में टूरिस्ट वीजा से एंट्री, स्पा सेंटर में काम कर रहे थाईलैंड के युवक-युवतियां शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर में यह खुलासा किया गया था कि थाईलैंड से टूरिस्ट वीजा पर आने वाले युवक-युवतियां अवैध तरीके से इन स्पा सेंटरों में काम करते हैं। पुलिस व प्रशासन की ओर से इनकी कोई चेकिंग नहीं की जाती। स्पा मालिक भी बेखौफ होकर इनसे काम करवा रहे हैं। मोहाली जिले में करीब 500 से ज्यादा स्पा सेंटर हैं, जिनमें से 267 स्पा सेंटर अकेले जीरकपुर में हैं। जीरकपुर के वीआईपी एरिया में अकेले 100 से ज्यादा स्पा सेंटर हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिले के कई स्पा सेंटर अब बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें