कुराली। ब्लॉक माजरी के अंतर्गत आते गांव बरसालपुर टप्परिया में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई। इस प्रोजेक्ट की शुरूआत करते हुए पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर 5.50 लाख रुपये की लागत आएगी। कैप्टन सरकार गांवों को सुंदर बनाने के लिए हर संभव यत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नई तकनीक के साथ यह प्रोजेक्ट बनाया गया और कुछ गांवों में इसको स्थापित किया जा रहा है। कंग ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के सफल होने पर अन्य गांवों में भी यह प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव बरसालपुर टप्परिया में सरपंच जसप्रीत सिंह की ओर से दिखाई गई दिलचस्पी को लेकर यह प्रोजेक्ट वहां पर लगाया जा रहा है, जहां पर गांव का कूड़ा-कर्कट इक्ट्ठा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अनुसार इकट्ठे किए कूड़ा-कर्कट से खाद तैयार होगी और गांव वासियों को गंदगी से निजात मिलेगी। सरपंच जसप्रीत सिंह ने इस प्रोजेक्ट के लिए पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृपाल सिंह, सरपंच गुरिन्द्र सिंह, जसविन्द्र सिंह लुबानगढ़, सरपंच जसप्रीत सिंह बरसालपुर, तेजिन्द्र सिंह,सरूप सिंह, जगतार सिंह, हरजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।
फोटो